फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माता मुखनिर्मलिका गौरी के दर्शन को आतुर दिखे भक्त

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:20 PM IST

चैत्र के पावन नवरात्रि के अवसर पर वाराणसी के पवित्र गंगा तट पर स्थित गायघाट एक बार फिर भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। यहां विराजमान माता मुखनिर्मलिका गौरी के दर्शन और पूजन के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। जय-जय कार... के गूंजते स्वरों के बीच श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी और मिष्ठान लिए माता के चरणों में पहुंचे। माता को भेंट चढ़ाने के बाद भक्तों ने शीश नवाया और अपने परिवार के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी उमाशंकर ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। चैत्र नवरात्रि में माता मुखनिर्मलिका गौरी के रूप में पूजी जाती हैं। उन्होंने कहा कि माता के दर्शन और पूजन से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। लोग निरोग रहते हैं। माता बड़ी दयालु हैं और सभी की रक्षा करती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें