वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लहुराबीर स्थित आवास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।