अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल और एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई हैं और इसका संकट बढ़ने की आंशका है। ऐसे में वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सिलिंडर के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच वाराणसी में श्री गैस एजेंसी के प्रबंधक अनुज मिश्रा ने बताया कि घरेलू सिलिंडर की बुकिंग पर 48 घंटे में डिलीवरी मिल रही है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर को सीमित कर दिया गया है, जिससे थोड़ी परेशानी बढ़ी है। वहीं घरेलू सिलिंडर के लिए बुकिंग 25 दिन बाद होगी।