फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नए साल में सुने गंगा की पुकार... नमामि गंगे ने की खास अपील, साल के अंतिम दिन भी जगाई स्वच्छता अलख

वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को नमामि गंगे ने गंगा पार स्वच्छता की चेतना जागृत करके नए साल में 'गंगा की पुकार' सुनने का आवाह्न किया। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने दशाश्वमेध घाट के सामने गंगापार जाकर काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्व में गंगा स्वच्छता और संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 2025 वर्ष के दृष्टिगत गंगा को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना था। गंगा पार पड़ी गंदगी को साफ करके जनता से यह अपील की गई की नए वर्ष के उत्साह के दरमियान गंगा पार या फिर घाटों पर जाकर गंदगी न करें । जिसमें युवा अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें। गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि लाखों लोगों की जीवनरेखा भी है। इसे स्वच्छ बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें