फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बालक वर्ग में यूपी की अंडर-14 टीम ने महाराष्ट्र को 3-0 से मात दी, वॉलीबॉल सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

वॉलीबॉल के महाकुंभ में शुक्रवार को बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर प्रीक्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। यूपी अंडर 14 टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से महाराष्ट्र टीम को 3-0 से सीधे तीन सेटों में मात दे दी। इसमें प्रीक्वार्टर में 16 और क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों के बीच मुकाबला हुआ। अपने-अपने मुकाबले जीतकर चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल शनिवार को खेला जाएगा। प्रीक्वार्टर फाइनल मैच सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ। पहला मुकाबला गुजरात और तेलंगाना के बीच खेला गया। इसमें गुजरात ने तेलंगाना को 3-0 से हरा दिया। बालक वर्ग में यूपी की अंडर-14 टीम ने महाराष्ट्र को हराया। साथ ही तमिलनाडु ने एनवीएस को, उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को हराया। बिहार और हरियाणा के बीच चार सेट का मुकाबला हुआ। इसमें बिहार ने 3-1 से जीत दर्ज की। इसके अलावा मणिपुर ने छत्तीसगढ़ को, राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को, झारखंड ने ओडिशा को हराया। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने यूपी को केरल ने विद्या भारती को, हरिणा ने दिल्ली को कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को, पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को, पंजाब ने छत्तीसगढ़ को, तमिलनाडु ने बिहार की टीम को हरा दिया। आयोजन सचिव, संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल से बाहर हुईं टीमों के खिलाड़ियों को काशी दर्शन कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें