भूले बिसरे खेल के तहत आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों का वजन शनिवार शाम सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 50 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। सामाजिक सरोकारों और खेल में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमर उजाला परिवार की ओर से भूले बिसरे खेल का आयोजन रविवार सुबह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यलाय के दीक्षंत मंडपम में सुबह सात बजे शुरू होगा।