वाराणसी के एक अस्पातल में मरीज की मौत से भड़के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना ककरमत्ता के पापुलर हॉस्पिटल की है जहां डायबिटीज से पीड़ित एक शख्स की मौत हो गई। परिजनों ने जब नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया तो अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मारपीट पर उतारू हो गए, यहां तक कि परिजनों को धक्के मारकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। घटना को कवर करने गए मीडियाकर्मियों पर भी पथराव किया गया। मामले की रिपोर्ट भेलूपुर थाने में दर्ज कराई गई है।