सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का विरोध हल्द्वानी में भी देखने को मिला। वाल्मीकि समाज के लोग ने यहां प्रेम टॉकीज में तोड़फोड़ की और पर्दे भी फाड़ डाले। जिसकी वजह से मौके पर भगदड़ मच गई। बता दें कि वाल्मीकि समाज सलमान खान के एक पुराने बयान को लेकर विरोध कर रहा है। विरोध करने वाले लोगों का आरोप है कि सलमान खान ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।