फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अमेठी से टिकट फाइनल नहीं होने पर कांग्रेस नेता ने की खुदकुशी की कोशिश

Wed, 01 May 2024 01:02 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों सीटों से प्रत्याशी फाइनल नहीं होने से कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। अब अमेठी में ब्लॉक अध्यक्ष ने जान देने की कोशिश है। दरअसल, अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस भवन परिसर में मंगलवार की देर शाम ब्लॉक अध्यक्ष ने खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने पेड़ पर फंदा डालकर लटकने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी ने अमेठी से अब तक टिकट फाइनल नहीं होने से खफा होकर यह कदम उठाने की कोशिश की। वह कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें