शिवपाल यादव ने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने इसे फर्जी खबर बताया। शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को इटावा और फिरोजाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इटावा में जब उनसे कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो शिवपाल यादव ने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है।