वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संगठन को दो टूक
लोकप्रियता का फीडबैक लें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर दें टिकट
काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी व्यस्तता के बीच भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ यूपी के चुनाव को लेकर मंथन किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विधायकों का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड देखें। जनता के बीच उनकी पहुंच और लोकप्रियता का फीडबैक संगठन के स्तर से और स्वतंत्र रूप से लिया जाए। इसके बाद कामकाज और लोकप्रियता की मेरिट के आधार पर उम्मीदवार तय करें। उम्मीदवारी तय करने में किसी की पैरोकारी या भाई-भतीजावाद कतई न करें।