फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरारी कलां गांव में 49 करोड़ की लागत से बन रहा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कोरारी कलां गांव में लगभग 49 करोड़ की लागत से 130 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम तेजी से हो रहा है। जून 2025 में काम पूरा करने की डेडलाइन है। इससे 760 गांवों को जलापूर्ति होगी। जल निगम (ग्रामीण) के एक्सईएन अजीत कुमार ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लगभग 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है। भूमिगत पेयजल लाइन बिछाने का काम भी 30 फीसदी हो चुका है। पाइप लाइन डालने का काम गंगाबैराज के लक्ष्मी खेड़ा से होते हुए आजाद मार्ग से जाजमऊ हाईवे होकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक होना है। उन्होंने बताया कि गंगा बैराजमार्ग पर पहले से ही संभरखेड़ा डब्लूटीपी के लिए लाइन पड़ी है। उसी से इसको जोड़ा जाएगा। इससे कर्मी बिझलामऊ, त्रिभुवनखेड़ा, जालिमखेड़ा, डकारी, लखापुर समेत 760 गांवों को जलापूर्ति होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें