फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: साधु की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, साथी गिरफ्तार

घूरेटोला मोहल्ले में हुई साधु की हत्या का एक लाख का इनामी मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एसओजी टीम का एक सिपाही कोहनी के पास गोली लगने से घायल हो गया। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने से एक उपनिरीक्षक बाल-बाल बच गए। गोली जैकेट के पार नहीं हो पाई। एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की। मुठभेड़ के सात घंटे बाद पुलिस ने दूसरे इनामी हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम में सीने में दो गोलियां लगने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घूरे टोला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलन दास (50) की नौ जून को सभासद के अहाते में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके थे। मुख्य आरोपी पुरबिया टोला निवासी इजराइल उर्फ इसराइल और दरगाह शरीफ मोहल्ला निवासी शानू भागे हुए थे। दोनों पर पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें