कानपुर से शुक्लागंज, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ जाने वालों को के लिए राहत भरी खबर है। लगभग 75 करोड़ की लागत से उन्नाव-शुक्लागंज छोर के गंगा बैराज मार्ग के 6.7 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति पीडब्ल्यूडी उन्नाव को मिल गई है। इसके लिए 26 करोड़ की धनराशि पीडब्ल्यूडी के खाते में पहुंच गई है।