शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के गोपीनाथपुरम स्थित मैदान पर बुधवार शाम मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि अचानक जमीन धंसने से मंच का अगला भाग टूट गया। बताया गया मंच के अगले हिस्से में दर्शकों की संख्या ज्यादा हो गई थी जिस कारण मंच में लगाई गई टेंट की मेज टूट गई। वहीं हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।