उन्नाव के हसनगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तमाम खामियों के चलते बीजेपी विधायक बृजेश रावत का पारा चढ़ गया और अफसरों को सस्पेंड कराने का अल्टीमेटम दे डाला। सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बीजेपी विधायक को खामियों को दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ा गया।