फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 से जुड़ी हर बड़ी खबर फटाफट अंदाज में देखें

Sat, 30 Oct 2021 07:06 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। अखिलेश यादव ने कई बिन्दु रख बीजेपी को घेरा उन्होनें कहा कि किसानों की मंडियां बंद होती रही है और सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।इससे पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को ही प्राथमिकता बताया था।

अमित शाह ने शुक्रवार को यहां भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ ही कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की दिशा समझा दी। महंगाई, किसान आंदोलन व कोरोना प्रबंधन पर उठने वाले सवालों पर चल रहे असमंजसपूर्ण माहौल के बीच उन्होंने साफ कर दिया कि 2022 के चुनावी समर में भाजपा यूपी के आत्मसम्मान व पहचान के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। इन पर बचे कामों को पूरा करने के लिए जनता से समर्थन मांगेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें