फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर सुल्तानपुर डिपो को मिलीं 15 अतिरिक्त बसें

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 05:45 PM IST

सुल्तानपुर में दीपावली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से सुल्तानपुर डिपो को 15 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्देश दिया है। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी रूट पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुल्तानपुर डिपो भी अतिरिक्त बसें इन रूटों पर चलाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने दीपावली व छठ पर्व पर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत प्रमुख महानगरों में अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। मंगलवार से 10 नवंबर के बीच अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी। इस कड़ी में सुल्तानपुर डिपो से दिल्ली के लिए पांच, सुल्तानपुर से लखनऊ-कानपुर के लिए पांच व सुल्तानपुर से लखनऊ-आजमगढ़ के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। 31 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखा जाएगा। इस अवधि में अनुबंधित बसों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या विमल राजन ने बताया कि अतिरिक्त बसों के चलने से रोडवेज की आय बढ़ेगी। इसके साथ ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को राजस्व के अनुरूप बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश भी जारी किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें