फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिपाही की पत्नी ने किया एसपी आफिस के सामने हंगामा, पति पर लगाया दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर एक महिला दुधमुंही बच्ची के साथ सड़क पर बैठ गई और हंगामा करने लगी। महिला ने पेड़ से फंदे पर लटकने की कोशिश की। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से उसे पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचाया गया, जहां उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनका पति सिपाही है। आरोप लगाया कि उनसे विवाह के बाद भी उनका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पीड़िता ने बताया कि उनका पति बल्दीराय के वलीपुर चौकी में तैनात है। वह मायके में अपने दुधमुंही बच्ची के साथ रहती है। उनसे शादी होने के बाद भी उनका पति दूसरी महिला के साथ रहता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की। आनन- फानन में महिला थानाध्यक्ष हंसमती को बुलाया गया। महिला थानाध्यक्ष हंगामा करने वाली महिला को समझा - बुझाकर अपने साथ महिला थाने पर ले गई। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें