फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : सुल्तानपुर में किराना व्यापारी की हत्या, परिजनों शव रखकर किया हंगामा

जलालपुर पांडेय का पूरा निवासी किराना व्यापारी राकेश कुमार की बुधवार रात उनकी दुकान के सामने लाठी से पीटकर हत्या से नाराज परिजनों ने कादीपुर खुर्द देवाढ़ बाजार में शुक्रवार को शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन से कादीपुर-चांदा मार्ग पर जाम लग गया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कादीपुर पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। पुलिस नाराज परिजनों को समझाने में लगी रही लेकिन प्रदर्शनकारी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। किराना व्यापारी राकेश कुमार का शव बृहस्पतिवार सुबह दुकान के सामने तख्त पर पड़ा मिला था। मृतक के बड़े भाई राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी तक कादीपुर पुलिस हत्यारोपियों का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें