फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुएं से मिले गोवंश के कटे सिर, ग्रामीणों ने किया राजमार्ग पर 3 घंटे प्रदर्शन, सीओ बोले-पुराने हैं अवशेष, केस दर्ज

सोमवार को जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत मेंहाराम गांव में तब हड़कंप मच गया जब कुएं में लगभग दर्जन भर गोवंशों के कटे सिर मिले। घटना से गुस्साए ग्रामीण आक्रोशित राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। एफआईआर और गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म किया। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेंहाराम गांव में सोमवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित कुएं में दर्जन भर गोवंशो के कटे सिर पाए गए। सुनते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और आक्रोशित ग्रामीण टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डफलपुर गांव के पास सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी पर गोसाईगंज, जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में गोकशी को घटनाएं हो रही है। वहीं पुलिस इसे पुराने कंकाल बता रही है। संत आनंद चैतन्य ने बताया कि पहली बात तो हम पर एफआईआर कॉपी दर्ज करके लाकर दे रहे हैं। नामजद तहरीर दिए हैं। उन्होंने हमसे पांच दिन का समय मांगा था मैंने एक दिन बढ़ाकर दिया। हमको 27जुलाई तक मुलजिम गिरफ्तार करके देंगे। आप और उन लोगो को जेल भेजेंगे। हम कार्यवाही से संतुष्ट हैं, 27 तक कार्रवाई नहीं हुई तो मैं जिले में बैठूंगा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुराने अवशेष मिले हैं, एफआईआर पंजीकृत की जा रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएगे उसके अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें