फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: सड़क पर उतरे मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज पूर्व सैनिक, बोले- मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी से नाराज पूर्व सैनिकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि विजय शाह के इस बयान से पूरे भारतवर्ष व पूर्व सैनिकों में बहुत आक्रोश है। विजय शाह ने कर्नल सोफिया का ही नही बल्कि संपूर्ण भारतीय सैनिकों का अपमान किया है। यह बयान भारतीय सैनिकों को भी अप्रत्यक्ष रूप से धार्मिक आधार पर बांटने वाला है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करके देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग पूर्व सैनिकों ने की। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में फारुख अहमद, अनीस अहमद, अरुण कुमार, आजाद अहमद सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक समेत अन्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें