फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज में 108 की एंबुलेंस जली, इमरजेंसी के बाहर मची अफरा-तफरी

नरेंद्र आर्य Updated Mon, 03 Aug 2026 09:36 PM IST

मरीज उतारने के बाद इंजन से उठा धुआं, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी गेट के बाहर सोमवार को 108 की एंबुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मरीज को इमरजेंसी में छोड़ने के बाद चालक जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट करने लगा, इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय एंबुलेंस खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। 108 की एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि हसनपुर सीएचसी से रेफर मरीज को लाने वाली एंबुलेंस में हीटिंग के कारण आग लगी। आग के वास्तविक कारणों की जांच के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें