फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

सुल्तानपुर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ाने और कॉपी-किताबों की खरीद में दबाव बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीआईओएस जटा शंकर और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं और उन्हें निर्धारित दुकानों से ही किताबें व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें