फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बरातियों की कार खाई में पलटी, एक की मौत... तीन गंभीर रूप से घायल

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे हादसा हो गया। यहां जौनपुर के संसार पत्ती थाना क्षेत्र के सरपतहा के बरातियों की कार खाई में पलट गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अखंड नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दरअसल, आजमगढ़ के दीदारगंज से बरात जौनपुर के असैथा बालचन पट्टी गांव आई थी। कार में संजय विश्वकर्मा, करन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा बैठे थे। हादसे में संजय (30) की मौत हो गई। करन और अभिषेक को सीएचसी से जिला अस्पताल अंबेडकर नगर के लिए रेफर कर दिया गया। सुनील को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार का शीशा तोड़कर चारों बरातियों को बाहर निकाला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें