यूपी के सुल्तानपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को सरकारी कार्यालयों में मतदाताओं को शपथ दिलाने का कार्यक्रम चला। कलेक्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी बाबूराम ने युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई। सिविल लाइन के मेरा युवा भारत की ओर से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। साथ ही मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। नए मतदाताओं को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए प्रेरित किया गया। विभाग लेखा एवं कार्यक्रम प्रभारी विनय मिश्र ने युवा मतदाताओं अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने मत का सही प्रयोग करें। अन्य विभागों में व विद्यालयों में युवा मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।