फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण पार्क में मॉर्निंग वॉकर्स ने किया प्रदर्शन, फूड पार्क बनने का किया विरोध

सुल्तानपुर में शनिवार की सुबह टहलने वाले लोगों ने पर्यावरण पार्क में दुकान स्थापित करने और फूड पार्क बनने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हरे पेड़ों पर आरा नहीं चलने दिया जाएगा। अगर दुकान बनी तो लड़ाई आर पार की होगी। इसके अलावा पर्यावरण पार्क में एक फूड प्लाजा पेड़ काटकर बन चुका है, जो लगभग 600 स्क्वायर फीट का होगा। इसके साथ-साथ पर्यावरण पार्क से सीता कुंड घाट की तरफ जाने वाली मार्ग पर नगर पालिका परिषद दुकान बनाने का टेंडर कर दिया है। बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। इसके विरोध में 35 से अधिक मॉर्निंग वाकर लोगों ने पर्यावरण पार्क में विरोध किया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता समर बहादुर सिंह, अमित कुमार सिंह, अनिल सिंह अजय सिंह सील भद्र सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रमेश उपाध्याय, आलोक अग्रवाल, अजय सिंह, सुनील अग्रवाल, समर बहादुर सिंह, रितेश पारोलिया , श्याम बहादुर सिंह, आर के पांडे, रेवती रमण तिवारी सहित लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें