फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड करते रहे मौज, अटेंडेंट ने पकड़ा चोर... तमंचा व मोबाइल बरामद

सुल्तानपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ़ चोर इस कद्र हो गए हैं कि कोतवाली से महज दस कदम की दूरी पर अस्पताल में असलहे के बल पर चोरियां कर रहे हैं। जिन्हें न पुलिस पकड़ पा रही और न अस्पताल में लगे सुरक्षा गार्ड ही पकड़ पा रहे थे। ऐसे शातिर चोर को मरीज के तीमारदारों ने रंगे हाथ धर दबोचा है। दरअस्ल बुधवार रात दो बजे के आसपास एक अनजान युवक राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुसा। गेट से चंद कदम के फ़ासले पर आर्मी रिटायर्ड आधा दर्जन सुरक्षा गार्ड तफरीह करते रहे। इस बीच असलहा खोसे हुए चोर सीधे राजकीय मेडिकल कॉलेज की छत पर बने पैइंग वार्ड में पहुंच गया। जहां उसने एक महिला का मोबाइल उठाया और भागने लगा। महिला चिल्लाई तो अन्य मरीज के तीमारदारों ने दौड़कर चोर को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की। तभी शोर सुनकर सुरक्षा गार्ड भी वहां पहुंच गए। सुरक्षा गार्डो ने जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व तीन मोबाइल बरामद हुए। उसके बाद सुरक्षा गार्डो ने सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सलिल श्रीवास्तव को दिया। जिस पर उन्होंने ईएमओ डॉ दीपक मिश्रा को मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है। जहां आरोपी की पहचान कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के बेला सदा निवासी विनोद पाठक पुत्र संजय पाठक के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द अग्रिम विधिक कार्रवाई कर इसे कोर्ट भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें