फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा और पानी से नहीं... अब ध्वनि से बुझेगी आग, सुल्तानपुर में बीटेक छात्रों ने बनाया यंत्र

यूपी के सुल्तानपुर में केएनआईटी के बीटेक छात्रों ने ध्वनि से आग बुझाने वाला यंत्र 'एकॉस्टिकल फायर एक्सटिंग्विशर' बनाया है। ध्वनि के कणों से आग बुझाने वाले इस उपकरण की लागत भी बहुत कम आएगी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने ध्वनि से आग बुझाने का उपकरण तैयार किया है। छात्र आदर्श कुमार यादव के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसमें आग लगने पर हवा और गैस से नहीं बल्कि आवाज से आग बुझाई जा सकेगी। आदर्श ने बताया कि उनके इस प्रोजेक्ट का नाम एकॉस्टिकल फायर एक्सटिंग्विशर है। यह ध्वनि के कणों से आग बुझाने का कार्य करता है। इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि जहां वर्तमान समय में आग बुझाने के लिए पानी और गैस का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इस प्रोजेक्ट के माध्यम से ध्वनि के कणों के माध्यम से आग को बुझाया जा सकेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. आरके उपाध्याय ने नवाचारी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान समय में पारंपरिक तरीकों में दमकल के पानी से आग बुझाई जाती है, जो कि काफी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट पारंपरिक तरीकों की तुलना में काफी सस्ता है। इस प्रोजेक्ट को बनाने में मात्र 1500 का खर्चा आया है। वहीं जब इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जाएगा, तो इसकी लागत और भी कम आएगी। केएनआईटी के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के हेड प्रो सौरभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बीटेक इलेक्ट्रिकल के अंतिम सेमेस्टर के चार छात्रों ने बनाया है। इसको आदर्श कुमार यादव ने लीड किया। उनका साथ हर्षित मिश्रा, तनु सिंह और वंदिता सक्सेना ने दिया है। वास्तव में यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में नवाचार में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें