सुल्तानपुर में जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी अल्लादीन का एसडीएम के न्यायलय पर काफी दिनों से जमीन बंटवारे का मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में स्टे दिलाने के लिए पेशकार समरजीत पाल रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत अल्लादीन ने एंटी करप्शन टीम से किया थी।