फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुल्तानपुर में किया प्रदर्शन

सुल्तानपुर में वैश्य समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में 'अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी' ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वैश्य राहुल कसौंधन ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। इसमें आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना-पत्र में तीन प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया गया है। पहली घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर की है। यहां संतराम अग्रहरि की हत्या हुई थी। दूसरी घटना चांदा थाना क्षेत्र के गारवपुर से संबंधित है। यहां मुकेश सिंह और शिव श्याम पर मक्खन लाल गुप्ता के मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। तीसरी घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां छात्रा का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला था। मृतका की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में दो लोगों को अभियुक्त बताया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इन सभी मामलों में कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें