फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के रॉबर्ट्सगंज में जंगली हाथी का आतंक, अब तक 6 लोग घायल

Mon, 11 Dec 2017 12:24 PM IST
मुनिमहेश शुक्ल, अमर उजाला टीवी/ सोनभद्र

यूपी के सोनभद्र में एक जंगली हाथी के पहुंच जाने से लोगों में दहशत है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के मगुराही गांव में ये जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गांववालों ने हाथी को दूर भगाने के लिए शोर मचाया और पटाखें भी छोड़े जिससे हाथी और भड़क गया। भड़का हुआ हाथी कभी खेतों से होता हुआ जंगल की ओर भागता तो कभी लोगों की ओर। हाथी के आतंक से छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई पर उनके पास जंगली हाथी को काबू में करने के लिए ट्रैंगक्वलाइजर नहीं थे, मदद के लिए कानपुर और लखनऊ टीम को सूचित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें