द हैप्पी सोल ग्रुप की ओर से रविवार की रात रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सोन पैलेस में शनिवार की देर रात ग्रैंड डांडिया नाइट का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते नजर आई। महिलाएं फिल्मी गानों की धुन पर डांडियां खेली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीणा सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ.गीता कुमार व डॉ. प्रियम्बदा सिंह ने मां दुर्गा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि द हैपी ग्रुप सोल की संस्थापिका सुषमा सिंह एवं संगठन के सदस्यों और पदाधिकारी ने एक एकता की मिसाल कायम करते हुए हमारे समाज को एक दिशा दिखाई। साथ ही महिलाओं को आगे लाने कि एक अच्छी पहल की शुरुआत की हैं, जो कि सराहनीय है। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आयोजक सुषमा ने आभार प्रकट किया। डांडिया नाइट में डांस के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लोगों ने लुफ्त उठाया। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट डांस करने वाली जोड़ी को आकर्षक इनाम भी दिया गया। इस मौके पर सारिका सिंह, सुशीला सिंह, मधु मौर्या, रूपा गुप्ता, शशि बाला सिंह, निकिता गुप्ता समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।