फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ककरी परियोजना की जमीन पर अतिक्रमण, पूर्व प्रधान के निर्माण पर चला बुलडोजर

रेणुसागर (सोनभद्र)। एनसीएल की ककरी परियोजना की जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतों के बाद रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। परियोजना के आवासीय परिसर के गेट के सामने पूर्व प्रधान हीरालाल की ओर से किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को राजस्व और सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि परियोजना की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी के बाद भी जारी था निर्माण एनसीएल ककरी परियोजना के राजस्व विभाग के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि परियोजना की जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। इस संबंध में पहले भी संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत मिली। इसके बाद परियोजना प्रबंधन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। आगे भी जारी रहेगा अभियान कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी और सुरक्षा विभाग के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। परियोजना प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। अवैध निर्माण और कब्जे के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें