सोनांचल में लगातार हो रही रिमझिम बारिश से पिकनिक स्पॉट गुलजार हो गए हैं। शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित सोन ईको प्वाइंट पिकनिक स्पॉट पर सैलानियों की शनिवार की सुबह से ही भीड़ लगी रही। पहाड़ी से गिरते बारिश का पानी झरने का रूप ले चुका था। पर्यटक इसका लुत्फ उठाते नजर आए। स्कूलों की छुट्टी के बाद कई छात्र-छात्रा भी दोस्तों के साथ यहां मौसम का आनंद लेने पहुंचे थे। वह प्रकृति के विहंगम नजारों को कैमरे में कैद करने को आतुर दिखे। सोन ईको प्वाइंट के अलावा मारकुंडी घाटी, वीर लोरिक पत्थर सहित अन्य स्थानों पर भी पर्यटकों की भीड़ बनी रही।