राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी बदलने तथा मरम्मत कार्यों के लिए के लिए रविवार को क्रासिंग बंद रहा। इससे राबर्ट्सगंज - खलियारी मार्ग पर आवागमन बंद रहा। रेलवे के इंजीनियरों की तरफ से मरम्मत कार्यों के लिए दो दिन पहले ही नोटिस जारी कर दिया गया था। रविवार की सुबह आठ बजे से फाटक बंद कर मरम्मत कराया जा रहा है।