फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने पर भड़के लोग

प्रगति चंद Updated Tue, 27 Jan 2026 05:52 PM IST

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से ग्रामीण उग्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए तत्काल नई मूर्ति लगवाकर विवाद खत्म कराया। क्या है मामला सरईगढ़ चौकी अंतर्गत सिकरवार गांव में पंचायत भवन के पास स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह उग्र हो गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराया। सीओ सदर राज सोनकर ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें