फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग हो रहे परेशान, एक से डेढ़ माह बाद मिल रहा नंबर

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 24 Sep 2024 06:01 PM IST

सोनभद्र में आधार कार्ड बनवाने में लोगों की परेशानी खत्म नहीं हो रही। एक से डेढ़ माह बाद का नंबर मिल रहा है। तय समय पर पहुंचने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कामकाज छोड़कर लोग दिन भर आधार केंद्रों के बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। इसमें भी कई बार सर्वर की खराबी से उन्हें लौटना पड़ जा रहा है। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने, सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत डीबीटी का लाभ पाने के लिए आधार नंबर जरूरी हो गया है। लिहाजा हर कोई अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान है। डाकघरों, चिह्नित बैंक शाखाओं व अन्य निजी केंद्रों पर आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी संख्या सीमित है, जबकि आवेदक बड़ी तादाद में हैं। इसके चलते लोगों को आधार कार्ड बनवाने में दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लंबी दूरी तय कर सुबह ही लोग नगर के विभिन्न केंद्रों पर आधार बनवाने पहुंच रहे हैं। ज्यादातर केंद्रों पर एक से डेढ़ माह बाद के टोकन पहले से ही जारी हो चुके हैं। ऐसे में नए लोगों को इसके बाद का नंबर मिल रहा है। कुछ केंद्रों पर नोटिस भी चस्पा कर दी गई है कि एक माह तक टोकन खाली नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें