फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास, VIDEO

घोरावल विधानसभा अंतर्गत उरमौरा में विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज के वार्ड-12 में संपर्क मार्ग निर्माण भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह संपर्क मार्ग शिवप्रकाश मास्टर के घर से राधेश्याम मौर्य के घर होते हुए इमरती बाई के घर तक जाएगा। मार्ग के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह संपर्क मार्ग स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, सुरेंद्र मौर्या, अनवर अली, छोटू पटेल, मुकेश सिंह, आनंद कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें