फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मेधावी छात्राओं ने किया मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ, VIDEO

सोनभद्र जिले में शनिवार को ''''मिशन शक्ति-5.0'''' का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सभी थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन हुआ। पुलिस विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में आयोजित किया गया। जहां क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं ने फीता काटकर महिला सुरक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने छात्राओं के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। जहां स्वरक्षा, साइबर सुरक्षा, यौन उत्पीड़न की रोकथाम और ऑनलाइन शोषण जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई गई। सीओ ने कहा कि यह अभियान न केवल महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने का भी एक सशक्त प्रयास है। इस दौरान राॅबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह, भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह करमा में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, घोरावल में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रसाद वर्मा की मौजूदगी में गोष्ठी आयोजित हुई। अन्य थानों में भी महिला सुरक्षा केंद्र का गठन किया गया। जहां एक एस आई को प्रभारी बनाते हुए महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें