सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थानांतर्गत बेलखुरी-नौगढ़ मार्ग पर तेलियापुर गांव में सोमवार की देर शाम को बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े छह वर्षीय मासूम उसकी मां समेत तीन लोगों को रौंदते हुए नहर में पलट गया। घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवार के सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों ने नौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर तीन थानों की पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझाने में जुटी रही।