फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में उड़ी पतंग, अफसर और जवानों ने लड़ाए पेंच; VIDEO

मकर संक्रांति का उल्लास पुलिस लाइन परिसर में भी खूब दिखा। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारियों ने भी पतंग उड़ाए। एसपी अभिषेक वर्मा ने पेंच लड़ाया तो पतंग भी काटी। कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक सौहार्द और उत्साह के बीच हुई। परंपरा और आधुनिकता के संगम वाले इस आयोजन में अधिकारी और जवान अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। एसपी अभिषेक वर्मा स्वयं परिवारजनों और बच्चों के बीच उतरे और आकाश में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों के साथ उत्सव का आनंद लिया। बच्चों संग कटी पतंगों के बीच एसपी ने भी हाथ आजमाया। पर्व को यादगार बनाने के लिए दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस विभाग के जवानों, उनकी पत्नियों व बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं की झलक पेश की। इस मौके पर वामा सारथी सोनभद्र की अध्यक्ष अंशिता वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ आशुतोष जायसवाल, सीओ यातायात डॉ. चारु द्विवेदी, सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्रा, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय और आरआई मुहम्मद नदीम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें