फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ विशाल भंडारा, VIDEO

सोनभद्र रोडवेज परिसर स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया था। भजन-कीर्तन में श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर गूंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरएम विश्राम, संतोष कुमार, प्रियंकर मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सुशील दुबे, आशीष जायसवाल, विकास पांडेय की प्रमुख भूमिका रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें