सोनभद्र के कलवारी-खलियारी राजमार्ग (रॉबटर्सगंज-घोरावल मार्ग) पर बने गड्ढे काल बन गए। गड्ढों से बचने के चक्कर में रविवार की रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के साथ ही ट्राली से बाइक टकराने के बाद बेटे शिवम (22) की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता संतोष (45) ने वाराणसी पहुंचने पर दम तोड़ दिया।