फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में गांजे की बड़ी खेंप पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार, एसओजी, सर्विलांस टीम को मिली कामयाबी

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी, सर्विलांस व थाना पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम में तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 95 किलो गांजा और एक इनोवा कार बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। एएसपी कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने शनिवार शाम करीब 3:40 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा से रनटोला मार्ग पर पुलिया के पास घेरेबंदी की। एक इनोवा क्रिस्टा की तलाशी ली गई तो उसके अंदर पांच बोरियों में रखा 95 किलो गांजा रखा मिला। यह गांजा मथुरा ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रौची बांगर निवासी गौरव कुमार, सोनू माथुर और थाना बलदेव निवासी दिनेश उर्फ देव चौधरी के रूप में हुई। उनके पास से चार मोबाइल फोन और 3610 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सौरभ सिंह, दिनेश उर्फ सीओ और देवेंद्र उर्फ देव चौधरी के कहने पर ओडिशा के संभलपुर से गांजा लाने गए थे। वहां स्वदीन नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने गांजा इनोवा में लोड कर उन्हें सौंपा। लेन-देन का भुगतान क्यूआर कोड से किया गया था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गौरव कुमार पर पहले से ही मथुरा के गोविंदनगर थाने में डकैती व गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पिपरी थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी इंचार्ज रेणुकूट राजेश चौबे आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें