दुद्धी तहसील प्रशासन ने शनिवार को नगर के खाड़पाथर स्थित चीनी के स्टॉकिस्ट आरके सेल्स के गोदाम पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में चीनी का स्टॉक पाया गया, लेकिन स्टॉक से संबंधित आवश्यक अभिलेख या कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।