भारतीय जनता पार्टी की दिग्गज नेता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में गांव-गांव कार्यकर्ताओं को भेजकर छुट्टा पशुओं की गिनती कराई है। यह गिनती 25 हजार से ज्यादा आई है। इन आवारा पशुओं का ब्लॉक वार पूरा आंकड़ा अमेठी और रायबरेली के जिलाधिकारियों को भेजते हुए कई निर्देश दिए हैं।