सीतापुर जिले के मछरेहटा क्षेत्र के मंसूरनगर गांव निवासी अमीर (32) देर शाम घर पर बोरी उठा रहे थे। उसी समय एक सांप ने डस लिया। उसने शोर मचाया तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। अमीर के साथी करीम अली ने सांप को भगाने का प्रयास किया तो सांप ने उसे भी डस लिया। इसके बाद दोनों ने हिम्मत दिखाई। सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद अमीर और करीम सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचे। सांप मरे न इसलिए सांस लेने के लिए ढक्कन को तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचते ही जब डॉक्टरों के सामने डिब्बा खोला गया तो वहां सब भागने लगे। डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अमीर और करीम का इलाज शुरू कर दिया। डिब्बे में बंद सांप की पहचान पनिहा प्रजाति के सांप रूप में हुई हआ। यह हल्के जहर वाला सांप माना जाता है। डॉक्टरों ने बताया- समय रहते दोनों मरीज अस्पताल आ गए। जहर अधिक न होने के कारण दोनों की जान बच गई। इलाज के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।