फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सीतापुर में तेज रफ्तार कार ने महिला व मासूम को रौंदा, मां की मौत मासूम गम्भीर

सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक मासूम सहित महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल मासूम को बिसवां सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। सदरपुर के ठाकुरनपुरवा मजरा पिपराकलां निवासी शिवी सिंह (30 वर्ष) अपने पति वीरेंद्र के साथ बुधवार देर शाम दवा लेने बिसवां जा रही थी। पोखराकलां - देबियापुर मार्ग पर गोलैय्या चौराहे के पास बाइक खड़ी कर वीरेंद्र दुकान पर कुछ सामान लेने चले गये। पीछे से तेजगति से आये चौपहिया वाहन ने सड़क के किनारे खड़ी वीरेंद्र की पत्नी शिवी सिंह को रौंद दिया। बाइक पर बैठी मासूम को भी रौंद दिया। शिवी की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें