महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय छनगापुर में बच्चों को पानी युक्त सब्जी और अधूरा दूध देने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआं इस प्रकरण को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल एमडीएम प्रभारी और खंड शिक्षा अधिकारी के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की प्रधानाध्यापक से भी उनका पक्ष जाना। साथ ही ग्राम प्रधान को भी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि प्रकरण में शिथिलता बरतने के मामले में प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को निलंबित करते हुए रसोईया को भी बर्खास्त करने की कार्यवाही की गई है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी उदय मणि पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ डीसी एमडीएम को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है।